SSC Junior Hindi Translator Answer Key 2025 Out: जेएचटी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ हुईं जारी, ऐसे चेक करें

SSC Junior Hindi Translator Answer Key 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा Junior Hindi Translator Answer Key 2025 जारी कर दिए गए हैं। यह आंसर की और रिस्पांस शीट दोनों ही 4 सितंबर 2025 को रिलीज हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वह अब अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर इसको लॉगिन करके चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Exam and Answer Key Release Date

SSC JHT एग्जाम 12 अगस्त 2025 को हो गए थे और अब इसकी आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई है। इसी के साथ उम्मीदवार अपनी रिस्पांस शीट भी देख पाएंगे और अंदाजा लगा पाएंगे कि उन्होंने कितने सवाल सही किए हैं और कितने गलत किए हैं।

Why Answer Key is Important

आंसर की इसीलिए जरूरी है क्योंकि उम्मीदवार अपने मार्क्स का अनुमान खुद ही लगा लेते हैं और यह समझ लेते हैं कि परीक्षा में उनकी परफॉर्मेंस कैसी रही है।

SSC JHT मार्किंग स्कीम के अनुसार:

  1. सही जवाब पर +1 अंक मिल जाते हैं।
  2. गलत जवाब पर 0.25 अंक काट दिए जाते हैं।
  3. न किए गए सवाल पर कोई भी कटौती नहीं की जाती है।

How to Download SSC JHT Answer Key 2025

  1. सबसे पहले तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. होम पेज पर जाकर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करना है।
  3. वहां से SSC Junior Hindi Translator Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करना है।
  4. वहां जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  5. अब यहां पर जाकर आप आंसर की और रिस्पांस शीट पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।

Read More: RRB NTPC Result 2025 Official Website: आरआरबी एनटीपीसी के इस दिन रिजल्ट होंगे जारी

How to Calculate Your Marks

आंसर की डाउनलोड कर देने के बाद आप अपने मार्क्स को आसानी से निकाल पाएंगे। नीचे हम आपको इसका फार्मूला भी दे रहे हैं।

कुल अंक = (सही जवाब × 1) – (गलत जवाब × 0.25)

मान लीजिए कि अगर आपके 150 सवाल सही है और 30 गलत है तो (150 × 1) – (30 × 0.25) = 150 – 7.5 = 142.5 अंक बन जाएंगे।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह राय स्कोर है और फाइनल रिजल्ट में SSC नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी लागू करेगा।

Read More: SSC CGL Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा में इस बार होंगे बड़े बदलाव, जानें डेट्स

How to Raise Objections

हालांकि ये बहुत अच्छी बात है कि SSC द्वारा उम्मीदवारों को यह मौका दिया जाता है कि अगर उनको किसी सवाल में गलती लगती है तो वह इस पर आपत्ति जाहिर कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि आपको इसके लिए ऑब्जेक्शन कैसे उठाना है।

  1. लॉगिन करने के बाद Objection Section पर जाना है।
  2. जिस भी सवाल पर आपत्ति जाहिर करनी है उसको चुनना है।
  3. सही रेफरेंस देकर एक्सप्लेनेशन लिखनी है।
  4. हर एक सवाल के लिए आपको ₹100 ऑनलाइन जमा करने होंगे।
  5. आपत्ति जाहिर करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2025 रखी गई है।

Conclusion

SSC Junior Hindi Translator Answer Key 2025 जारी हो जाने के बाद में अब उम्मीदवार अपने मार्क्स का खुद ही अंदाजा लगा पाएंगे। जो भी बच्चे पहले से ही कॉन्फिडेंट है तो वह अब अगले फेज की तैयारी कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिनको ऐसा लगता है कि किसी सवाल में गलती है तो वह निर्धारित समय सीमा के अंदर ही आपत्ति जाहिर कर सकते हैं।

मेरा नाम राज किरण बिश्नोई है। मैं एक राइटर और ब्लॉगर हूँ। इस समय मैं वेबसाइट न्यूज़ विस्टा पर अपनी सेवाएँ दे रहा हूँ। मैं यही कोशिश करता हूँ कि जितनी जल्दी और सटीक हो सके लोगों तक जानकारी पहुँचाऊँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment