Shagun Sharma On Periods: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से मशहूर हुई शगुन शर्मा ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने ऑनस्क्रीन भाई ऋतिक उर्फ अमन गांधी को डेट कर रही है। इस खबर के बाद में हर तरफ खलबली मची हुई है। शगुन शर्मा द्वारा एक पॉडकास्ट में खुल्लम-खुल्ला लव लाइफ को लेकर बात की गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शगुन शर्मा ने पॉडकास्ट के दौरान पीरियड्स को लेकर भी बड़ा स्टेटमेंट दे दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स को लेकर शगुन शर्मा ने पॉडकास्ट में क्या कहा।
शगुन ने पीरियड्स को लेकर की बात
शगुन शर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान पीरियड्स को लेकर बात की और कहा कि “लड़कों को पता होना चाहिए की लड़कियों को पीरियड्स के दौरान कितना दर्द होता है। उनको क्यों नहीं पता है। 5 से 7 दिनों तक उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है।”
शगुन शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “लड़कियों के होर्मोंन्स तब ऊपर नीचे होते हैं। तभी मूड खराब हो जाता है। इस वक्त खूब सारा खाना खाने का भी मन करता है। इस समय लड़कियां कमजोर हो जाती है और यह तो पता होना ही चाहिए। लोग तो कहते हैं कि हमको फर्क नहीं पड़ता है। पीरियड्स हो रहे हैं तो हम क्या करें।”
अभिनेत्री ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि “आप किसी को समझ कर किसी लड़की की जिंदगी को आसान बना देते हैं। चाहे फिर वह आपकी मां हो, बहन हो या फिर आपकी गर्लफ्रेंड हो।”
Read More: Dharmendra की 450 करोड़ की प्रॉपर्टी में से हेमा मालिनी को नहीं मिलेगा कोई हिस्सा, जानें वजह
अमन और शगुन का रिश्ता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शगुन शर्मा और अमन गांधी के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि वह तुलसी की बेटी बनने से पहले से ही अमन को डेट कर रही है।