Rajasthan Police City Slip 2025 Released: कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसको डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in एवं recruitment2.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। सिटी स्लिप्स यह है आपको पता चल जाएगा कि आपका एग्जाम कौन से शहर में होने वाला है।
Rajasthan Police 2025 Admit Card Date
अगर हम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के एडमिट कार्ड की बात करें तो आपको बता दें कि पुलिस विभाग की तरफ से उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कल यानी की 11 सितंबर 2025 को रिलीज कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड को भी आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकता है। आपको यह ध्यान रखना है कि सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के तौर पर परीक्षा में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। परीक्षा में सिर्फ आइडेंटी कार्ड और एडमिट कार्ड से ही प्रवेश मिलेगा।
How To Download Rajasthan Police 2025 Exam City Slip
- अगर आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एवं टेलीकम्युनिकेशन भर्ती एग्जाम की सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद में लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है।
- लॉगिन करने के लिए सभी डिटेल्स को अच्छे से भर देना है।
- इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप आपके सामने खुलकर आ जाएगी और आप उसको डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police 2025 Exam Dates
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पूरे राज्य में अलग-अलग केंद्रों पर होने जा रही है। 13 और 14 सितंबर 2025 को यह परीक्षा होने वाली है। बता दे कि यह पुलिस की भर्ती कुल 9617 पदों पर निकाली गई है। इसके अंदर राज्य के 11 जिलों में 383 नए पदों को जोड़ा गया है और कुल 10000 पदों पर नियुक्ति निकाली गई है।
Rajasthan Police 2025 Exam Selection Process
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 की भर्ती के लिए यहां पर हम आपको पूरा सिलेक्शन प्रोसेस बता रहे हैं।
इसमें सबसे पहले आपको लिखित की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर एक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। इसमें तार्किक क्षमता, रीजनिंग और कंप्यूटर के अलावा राजस्थान सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और महिलाओं के अलावा बच्चों के खिलाफ अपराधों के संबंध में जो भी कानून और विनियम है उनके बारे में पूछा जाएगा।
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी है। अगर आप एक क्वेश्चन का गलत आंसर देते हैं तो उसके लिए 0.25 मार्क्स काट दिए जाएंगे। इसीलिए अगर आपको किसी भी क्वेश्चन का आंसर नहीं पता है तो तुक्का ना मारें।
जिन भी उम्मीदवारों का यह लिखित एग्जाम क्लियर हो जाएगा उनको आगे इस भर्ती के लिए भेजा जाएगा। जहां पर उनका फिजिकल टेस्ट होगा। मेडिकल एग्जामिनेशन में अगर सफल हो जाते हैं तो उन उम्मीदवारों की रिक्त पदों पर नियुक्ति हो जाएगी।