SSC CGL 2025 Admit Card 2025 Release: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-1 परीक्षा 2025, 12 से लेकर 26 सितंबर 2025 तक होगी। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड होना ज़रूरी है। खबरों के अनुसार SSC CGL Admit Card 2025 परीक्षा के दो या तीन दिन पहले यानी की 9 या 10 सितंबर को रिलीज किए जाएंगे। जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CGL 2025 Exam Date
SSC की तरफ से CGL Tier-1 परीक्षा 15 दिन चलती है। जो इव बार 12 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक होने वाली है।
How To Download SSC CGL Admit Card 2025
- अगर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर जाकर SSC CGL Admit Card 2025 पर क्लिक कर देना है।
- वहां पर लॉगिन डिटेल्स मांगी जाएगी जहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी जन्मतिथि डालनी है।
- सबमिट करने के बाद में आपके सामने आपको एडमिट कार्ड खुल कर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लेना चाहिए।
SSC CGL Exam City Slip
SSC की तरफ से CGL Tier-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही रिलीज की जा चुकी है। उम्मीदवारों को यह पता चल चुका है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सिटी स्लिप सिर्फ जानकारी के लिए दी जाती है। लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड और आईडेंटिटी प्रूफ ही लगता है।
SSC CGL Tier-1 Exam Pattern 2025
सीजीएल टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाता है।
Read More: RRB NTPC Result 2025 Official Website: आरआरबी एनटीपीसी के इस दिन रिजल्ट होंगे जारी
- जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग – 25 प्रश्न
- जनरल अवेयरनेस – 25 प्रश्न
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 25 प्रश्न
- इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन – 25 प्रश्न
- हर सही जवाब पर 2 अंक दिए जाएंगे
- जबकि गलत जवाब पर 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है।
Read More: SSC CGL Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा में इस बार होंगे बड़े बदलाव, जानें डेट्स
SSC CGL Admit Card 2025 : Selection Process
जो उम्मीदवार Tier-1 परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं, सिर्फवही उम्मीदवार आगे Tier-2 परीक्षा दे पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होता है।