SSC CGL Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल परीक्षा में इस बार होंगे बड़े बदलाव, जानें डेट्स

SSC CGL Exam Date 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने हाल ही में SSC CGL Exam Date 2025 को जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जो चल रहा था वह अब आखिरकार खत्म हो चुका है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक CGL Tier 1 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हो जाएगी।

लेकिन यहां पर सबसे बड़ी बात यही है कि इस बार के एग्जाम में बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, Tier 1 के एग्जाम की सिर्फ एक ही शिफ्ट होगी। जैसे पहले अलग-अलग दिन कई सारी शिफ्ट होती थी वैसे नहीं होगी।

SSC CGL 2025 Exam Dates Final Schedule

SSC CGL Tier 1 की फाइनल डेट की बात करें तो 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर 2025 इन तारीखों पर परीक्षा होगी। इसका समय सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक यानी की 60 मिनट का रहेगा।

SSC CGL Exam Centre Rule 2025

SSC ने अपने आधिकारिक नोटिस में इस बात को भी साफ कर दिया है की परीक्षा केंद्र उम्मीदवार के एड्रेस से तकरीबन 100 किलोमीटर के दायरे में ही होगा।

जैसे पहले उम्मीदवार कई बार बहुत दूर जाते थे और आधार वेरिफिकेशन में भी काफी समस्याएं होती थी। अब इस तरीके की समस्याएं काफी हद तक खत्म होने वाली है।

SSC CGL City Intimation Slip 2025

SSC CGL City Intimation Slip की बात करें तो आपको बता दें कि 8 से 10 दिन पहले यानी कि तकरीबन 6 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सिटी स्लिप जारी हो जाएगी। जिसमें आपको पता चल जाएगा कि आपका एग्जाम कहां पर होने वाला है और किस शिफ्ट में होने वाला है। हालांकि यह कोई एडमिट कार्ड नहीं होगा।

SSC CGL Admit Card 2025

अब बात आती है एडमिट कार्ड की तो यह परीक्षा से 2 से 4 दिन पहले यानी कि 8 या 9 सितंबर को जारी हो जाएगा। जिसमें आपका नाम, रोल नंबर, तस्वीर, शिक्षा केंद्र का नाम और पता लिखा होगा। उम्मीदवार सेंटर पर काम से कम एग्जाम से 1 घंटे पहले पहुंचे।

Read More: RRB NTPC Result 2025 Official Website: आरआरबी एनटीपीसी के इस दिन रिजल्ट होंगे जारी

Read More: Gaurav Khanna: मार्केटिंग मैनेजर की जॉब छोड़ बना एक्टर, अब बिग बॉस 19 में मचा रहे धमाल

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 2025

Tier 1 परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें चार विषय होने वाले हैं।

  • Quantitative Aptitude
  • General Awareness
  • General Intelligence & Reasoning
  • English Comprehension

कितने उम्मीदवार और कितनी वैकेंसी?

SSC CGL 2025 के लिए इस बार तकरीबन 27 से 28 लाख उम्मीदवार है। जिसमे कुल भर्ती 14,582 पदों पर होने वाली है। नीचे इसमें किन पोस्ट्स पर भर्ती होगी वो भी हमने आपको बताया है।

  • Assistant Section Officer
  • Income Tax Inspector
  • Assistant Enforcement Officer
  • Sub-Inspector (CBI)
  • और कई Group B व C की वैकेंसी।

New Rules For SSC Exam 2025

  1. इस बार SSC द्वारा परीक्षा में कुछ सुधार किए गए हैं जिसको हमने आपको नीचे पॉइंट्स में बता दिया है।
  2. इस बार परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होने वाली है।
  3. उम्मीदवार के पते से सेंटर अलॉटमेंट 100 किलोमीटर के आसपास ही होगा।
  4. सिस्टम में भी सुधार हुए हैं जिससे आधार वेरिफिकेशन में कोई समस्या ना आए।
  5. Shift-wise Normalisation अब से लागू हो जाएगा जिससे कि उम्मीदवारों को एक तरीके की मार्किंग मिलेगी।

SSC CGL Official Notice कैसे देखें?

  1. आधिकारिक नोटिस देखने के लिए आपको सबसे पहले ssc.gov.in पर जाना है।
  2. Latest News के सेक्शन पर क्लिक करना है.
  3. SSC CGL Tier 1 Exam Date 2025 नोटिफिकेशन डाउनलोड करना है।
  4. इस नोटिफिकेशन में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी और अपने शेड्यूल को नोट कर लेना है।

Conclusion

SSC CGL Exam Date 2025 अब फाइनल हो चुकी है और इस बार परीक्षा में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा को 12 से 26 सितंबर 2025 तक रखा जाएगा। एडमिट कार्ड एग्जाम से दो या चार दिन पहले मिल जाएगा। सिटी स्लिप 8 या 10 दिन पहले आ जाएगी। इस बार की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होने वाली है और सेंटर 100 किलोमीटर के दायरे में ही होंगे।

मेरा नाम राज किरण बिश्नोई है। मैं एक राइटर और ब्लॉगर हूँ। इस समय मैं वेबसाइट न्यूज़ विस्टा पर अपनी सेवाएँ दे रहा हूँ। मैं यही कोशिश करता हूँ कि जितनी जल्दी और सटीक हो सके लोगों तक जानकारी पहुँचाऊँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment