Ashnoor Kaur: अशनूर कौर हिंदी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह सिर्फ 5 साल की उम्र से ही बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर चुकी थी। सीरियल झांसी की रानी से लेकर पटियाला बेब्स जैसे शोज में वह नजर आ चुकी हैं। अब हाल ही में बिग बॉस 19 में भी शामिल हुई है।

अशनूर कौर का जन्म (Ashnoor Kaur Birth)
अशनूर कौर के जन्म की बात करें तो आपको बता दें कि 3 मई 2004 में नई दिल्ली में उनका जन्म हुआ था। सिर्फ 5 साल की उम्र से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी और वह एक पंजाबी सिख परिवार से आती हैं।

अशनूर कौर का परिवार (Ashnoor Kaur Family)
अब अगर हम अशनूर कौर के परिवार की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके पिता गुरमीत सिंह है और उनकी मां अवनीत कौर है। वह अपने पेरेंट्स की इकलौती बेटी है। हालांकि टीवी एक्टर रोहन मेहरा को वह अपना भाई मानती है।

अशनूर कौर की पढ़ाई (Ashnoor Kaur Education)
अब अगर हम अशनूर कौर की पढ़ाई की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के रयान इंटरनेशनल स्कूल से की है। उन्हें दसवीं क्लास में 93% और 12वीं क्लास में 94% मार्क्स मिले थे। कुछ वक्त पहले उन्होंने जय हिंद कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन पूरी कर ली है।

अशनूर कौर का संघर्ष (Ashnoor Kaur Struggle)
जब भी कोई एक्टिंग इंडस्ट्री में आता है तो उसको किसी न किसी संघर्ष का सामना जरूर करना पड़ता है। यहां पर हम आपको अशनूर कौर के संघर्ष के बारे में बता रहे हैं। बता दे कि उन्होंने अपने करियर में एक लंबी यात्रा तय की है जिसमें उनको संघर्ष का भी सामना करना पड़ा।
अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। पहली बार उनको साल 2009 में झांसी की रानी टीवी शो में देखा गया था। इस शो में वह प्राची का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया।
इसके बाद अशनूर कई सारे लोकप्रिय शोज में देखी जा चुकी है जिसमें ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और साथ निभाना साथिया जैसे शोज शामिल है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने काम किया और पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय भी संभाला। यह एक चुनौती भरा था लेकिन फिर भी उन्होंने बखूबी अपनी पढ़ाई भी पूरी की।
जहां उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपनी एक अच्छी खासी पहचान हासिल कर ली थी तो वही लीड एक्ट्रेस के तौर पर भी अशनूर कौर ने लोगों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाई। साल 2018 से लेकर 2020 तक पटियाला बेब्स में मिनी बबीता के किरदार में उनको देखा गया। यह उनकी मुख्य भूमिका थी। इस शो में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो अपनी मां को इंडिपेंडेंट तरीके से जीने में मदद करती है। इस शो से वह काफी पॉप्युलर हो गई थी और उनको इसके लिए कई पुरस्कार भी मिले।
शायद आपको लगता होगा कि अशनूर कौर सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही काम करती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड और वेब सीरीज में भी अपनी खास जगह बनाई है। साल 2018 में संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में उन्होंने भले ही छोटी भूमिका निभाई लेकिन फिर भी उनको एक खास पहचान मिली। उन्होंने वेब सीरीज परी हूं मैं में भी काम किया। हाल ही में उनको वेब सीरीज स्कूल फ्रेंड्स में भी देखा गया।
अशनूर कौर अभी के वक्त में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी बन चुकी है और खुद को एक बिजनेस वूमेन के तौर पर स्थापित कर चुकी है। उन्होंने कुछ वक्त पहले खुद का मेकअप ब्रांड लॉन्च किया और बहुत ही कम उम्र में मुंबई में अपना घर भी खरीद लिया। वह यूट्यूब पर भी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ में वीडियो शेयर करती रहती हैं।
अशनूर कौर के इस संघर्ष से साफ पता चलता है कि उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया और इस मुकाम को कड़ी मेहनत के बाद में हासिल किया। इतनी छोटी सी उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग को भी मैनेज करना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन अशनूर ने जो किया है यह काबिले तारीफ है।

अशनूर कौर का करियर (Ashnoor Kaur Career)
अब बात करते हैं अशनूर कौर के करियर की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बेहद ही कम उम्र में टीवी सीरियल से लेकर फिल्म और वेब सीरीज में भी काम किया। जिसके बलबूते पर उन्होंने खास पहचान भी बनाई। यहां हम आपको उनके करियर में उन्होंने कितने सीरियल और फिल्मों में काम किया यह बता रहे हैं।
अशनूर कौर ने साल 2019 में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और तब वह 5 साल की थी। उनका पहला शो झांसी की रानी था और इसमें उन्होंने प्राची का रोल निभाया था। 2010 में इसके बाद उन्होंने साथ निभाना साथिया में काम किया। 2011 में शोभा सोमनाथ की में नजर आई।
अशनूर कौर इसके बाद साल 2012 में ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा में देखी गईं। इसी साल CID में भी उनको देखा गया। 2012 में देवों के देव महादेव सीरियल में भी वह काम कर चुकी है। 2013 में बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में वह नजर आई थी। इसी साल जय जग जननी मां दुर्गा और महाभारत में भी उनको देखा गया था।

इसके बाद 2014 में उनको द एडवेंचर्स ऑफ़ हातिम, तुम साथ हो जब अपने, और भूत राजा और रानी शोज में देखा गया। 2015 में उनको सियासत में देखा गया था। उसके बाद 2015 से लेकर 2016 तक यह रिश्ता क्या कहलाता है में छोटी नायरा के किरदार में नजर आई थी।
इसके बाद अशनूर कौर 2017 में कोई लौट के आया है में दिखीं। 2018 में पृथ्वी वल्लभ में नज़र आईं थी। 2018 से लेकर 2020 तक उनको पटियाला बेब्स में देखा गया था। 2018 के बाद से लगातार वह लीड किरदार निभा रही है। इसी साल वह फिल्म संजू और मनमर्जियां में नजर आई थी।
अशनूर कौर इसके बाद में साल 2024 में सुमन इंदौरी में लीड किरदार निभाती हुई नजर आई। इसके अलावा अशनूर ने परी हूं मैं और स्कूल फ्रेंड्स वेब सीरीज में काम किया। साथ ही कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। 2025 में बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही है और वह इस शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनी है।

अशनूर कौर की लव लाइफ (Ashnoor Kaur Love Life)
अशनूर कौर की डेटिंग या लव लाइफ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि सिर्फ 21 साल की उम्र में वैसे तो अक्सर किसी के लव लाइफ ज्यादातर निजी ही रहती है। ऐसा ही कुछ अशनूर के साथ में भी है और इसकी कोई भी पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
अशनूर कौर अभी के वक्त में अपने करियर पर पूरा ध्यान बनाए हुए हैं और वह अपनी मेरी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। हालांकि आपको बता दें कि बिग बॉस 19 में आने से पहले उन्होंने खुद भी यही कहा है कि पर्सनल लाइफ को लेकर अभी तक उनका कोई भी विवाद नहीं है।
Read More: How to Start Papad Manufacturing Business? | पापड़ बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
अशनूर कौर के विवाद (Ashnoor Kaur Controversies)
अब बात आती है अशनूर कौर के विवादों की। तो आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस 19 में एक्ट्रेस में एंट्री मारी है और आते ही तान्या मित्तल के साथ में उनकी जमकर बहस भी हुई है।
तान्या मित्तल के साथ झगड़ा
बिग बॉस 19 में एंट्री के तुरंत बाद ही अशनूर की तान्या मित्तल के साथ में लड़ाई हुई। दरअसल तान्या ने अशनूर को बदतमीज कह दिया था। तान्या ने तो यह भी कहा कि अशनूर ने उनके किए हुए काम के लिए उनको धन्यवाद नहीं कहा। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कैट फाइट काफी ज्यादा चर्चा में है।
अमाल मलिक के साथ क्लोज़नेस
जैसा कि आप सभी को मालूम ही होगा कि बिग बॉस 19 में सिंगर अमाल मलिक भी नजर आ रहे हैं। अमाल मलिक और अशनूर की बॉन्डिंग काफी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रही है। हालांकि दोनों के बीच में 14 साल की उम्र का फासला है। इसके बावजूद भी लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे भी हैं जो दोनों की केमिस्ट्री को ट्रोल कर रहे हैं। दोनों की उम्र के अंतर की वजह से उनके रिश्ते को गलत समझा जा रहा है।
पहले बॉयफ्रेंड से जुड़ा विवाद
बिग बॉस 19 में अशनूर कौर के पहले बॉयफ्रेंड ने उन पर कुछ आरोप लगा दिए हैं। खान की अभी तक उनकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने खुद भी यही कहा है कि वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। उनका अभी तक कोई भी बड़ा विवाद नहीं रहा है।

अशनूर कौर बिग बॉस 19 (Ashnoor Kaur Bigg Boss 19)
अशनूर कौर के बिग बॉस की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने सीजन 19 में एंट्री मारी है। वह इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनी है और उनके एंट्री से ही पूरे शो में हलचल भी मच गई है।
सिर्फ 21 साल की उम्र में अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 में कम उम्र की कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी। उन्होंने खुद भी इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उम्र ही उनके सबसे बड़ी ताकत भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी है।
अशनूर कौर के बारे में सबसे जबरदस्त बात तो यह है कि वह बिग बॉस 19 में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी। सलमान खान ने भी उनकी खूब तारीफ की। शो में आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल के साथ में उनका विवाद हो गया। तान्या ने उनको बदतमीज कहा था और दोनों में खूब झगड़ा भी हुआ।
अशनूर कौर ने शो में जाने से पहले यह भी बात क्लियर कर दी थी कि वह असली तरीके से खेल खेलेंगी और किसी भी तरीके का आशिक बर्ताव नहीं करेंगी। इस बात से एक्ट्रेस की मैच्योरिटी और आत्मविश्वास का भी साफ पता चलता है।

अशनूर कौर का इंस्टाग्राम (Ashnoor Kaur Instagram)
अशनूर कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है और आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनको 9.8 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और लगातार वह चर्चा में बनी हुई है। बिग बॉस में जाने के बाद तो उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा भी देखने को मिला।
Read More: How to Start Cotton Wicks Making Business? | कॉटन बत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

अशनूर कौर की नेटवर्थ और फीस (Ashnoor Kaur Net Worth & Fess)
अशनूर कौर की फीस और नेट वर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि वह अच्छी खासी कमाई करती है। कुछ खबरों के अनुसार वह एक टीवी शो का तकरीबन एक एपिसोड के लिए ₹40,000 से ₹60,000 तक चार्ज करती है।
अगर हम अशनूर कौर की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 7 से 10 करोड रुपए तक की मालकिन है। वह सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि कई और जगह से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर उनका मेकअप ब्रांड भी शामिल है। उनके मेकअप ब्रांड का नाम कलरप्ले है। सोशल मीडिया और यूट्यूब से भी वह कमाई कर लेती है।