Gaurav Khanna: मार्केटिंग मैनेजर की जॉब छोड़ बना एक्टर, अब बिग बॉस 19 में मचा रहे धमाल

Gaurav Khanna: गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि अनुपम सीरियल में अनुज का किरदार निभा कर उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। अभी के वक्त में बिग बॉस 19 में वह धमाल मचा रहे हैं और उनकी हर एक परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उनके बारे में जानने वाले हैं।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना का जन्म (Gaurav Khanna Birth)

अगर हम बात करें गौरव खन्ना के जन्म की तो आपको बता दें कि वह 11 दिसंबर 1981 में उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जन्मे थे। आज के वक्त में वह एक्टिंग की दुनिया में खूब धमाल मचा रहे हैं।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना का परिवार (Gaurav Khanna Family)

अब हम बात करते हैं गौरव खन्ना के परिवार की तो आपको बता दें कि उनकी एक पत्नी है जिनका नाम आकांक्षा चमोला है। गौरव खन्ना के पिता का नाम विनोद खन्ना है और वह एक एक्सपोर्टर है। एक्टर की मां का नाम साक्षी खन्ना है और वह एक हाउसवाइफ है। गौरव की एक बड़ी बहन भी है। गौरव की आकांक्षा के साथ में 24 नवंबर 2016 में शादी हुई थी। सबसे दोनों साथ में है।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना की पढ़ाई (Gaurav Khanna Education)

अब हम बात करते हैं कि गौरव खन्ना ने कितनी पढ़ाई की हुई है तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी स्कूल की अब पूरी पढ़ाई कानपुर के सेट आनंदराम जयपुरिया स्कूल से पूरी की। इसके बाद में मुंबई से उन्होंने मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी ली है। यहां तक कि एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने एक आईडी फॉर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी काम किया है।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना का संघर्ष (Gaurav Khanna Struggle)

अब हम बात करेंगे गौरव खन्ना के करियर में आने वाले सभी संघर्षों की। शायद ही आपको पता होगा कि वह किसी भी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने एक्टिंग को चुना। लेकिन यह सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था। पहले वह एक कॉरपोरेट जॉब करते थे और अब टीवी के जाने-माने चेहरे बन चुके हैं।

हमने आपको ऊपर भी बताया कि गौरव खन्ना ने मुंबई से एमबीए किया हुआ है। पढ़ाई जब पूरी हुई तो उन्होंने तकरीबन उसके 1 साल बाद तक आईटी फॉर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी काम किया था।

लेकिन जब कॉर्पोरेट मजदूरी करने में गौरव खन्ना का मन नहीं लगा तो एक्टिंग करियर की तरफ रुख कर लिया। शुरू में तो उन्होंने टीवी विज्ञापनों में काम किया। साल 2006 में उन्होंने टीवी शो भाभी से अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद देखते ही देखते गौरव खन्ना का एक्टिंग करियर चल पड़ा और उन्होंने कई मशहूर शोज जैसे कि ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, और ‘ये प्यार ना होगा कम’ में काम किया। लेकिन इतने मशहूर टीवी शोज में काम करने के बावजूद भी उनको और इतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई।

गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद अपने शुरुआती स्ट्रगल को लेकर बात की थी। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनको आर्थिक स्ट्रगल करना पड़ा था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अगर हम कुछ करने के लिए निकलते हैं तो पैसे कमाना सबसे बड़ा संघर्ष है।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने इस बात का जिक्र किया था कि एक वक्त उनके पास में खाना बनाने के लिए भी सिर्फ एक ही बर्तन हुआ करता था। लेकिन जब वह बर्तन खराब हो गया था तो उन्होंने उसे पर वेल्डिंग करवा कर काम चलाया। इसीलिए क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति तब ऐसी थी कि वह एक बर्तन तक अफॉर्ड नहीं कर सकते थे।

गौरव खन्ना ने काफी लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम किया और इसके बावजूद भी उनको कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना उनके लिए काफी ज्यादा मुश्किल था।

लेकिन जब गौरव खन्ना ने अनुपमा शो में काम किया तो उनकी अचानक से रातों-रात किस्मत चमक गई। इस शो में एक्टर ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया। जो एक बिजनेसमैन होता है। एक्टर के इस किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि आज वह टीवी के चहेते स्टार बन चुके हैं।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना का करियर (Gaurav Khanna Career)

अब बात करते हैं गौरव खन्ना के करियर की कि उन्होंने किन-किन शोज में काम किया है। हम आपको नीचे साल के हिसाब से सभी टीवी शोज के नाम बता रहे हैं। जैसा कि हमने आपके ऊपर भी बताया कि एक्टर ने एक मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी करके अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में वह एक्टिंग करियर में आ गए।

दरअसल गौरव खन्ना ने साल 2004 या साल 2005 के आसपास एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में उन्होंने भाभी सीरियल से अपना पहला टीवी शो किया। साल 2004 में उन्होंने स्टूडियो वन में काम किया। साल 2005 में सिद्धार्थ में काम किया। तब जाकर उनको भाभी सीरियल मिला और वह 2006 में मिला।

इसके बाद लगातार गौरव खन्ना के करियर ने तेजी पकड़ ली। 2006-2007 में कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन में काम किया। 2007 में मेरी डोली तेरे अंगना, संतान में दिखे। 2008 में जीवन साथी, जलवा फोर 2 का 1 में काम किया। 2009-2010 तक उन्होंने लव ने मिला दी जोड़ी, ये प्यार न होगा कम में भी काम किया।

फिर 2010 से लेकर 2011 तक उन्होंने दिल से दिया वचन में काम किया। 2012 में ब्याह हमारी बहू का में दिखे। 2014 में सीआईडी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी नजर आए। 2015 में हाजिर जवाब बीरबल, 2016 में तेरे बिन, 2017 में प्रेमी या पहेली में दिखे।

लेकिन साल 2021 गौरव खन्ना के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। तब उनको अनुपमा शो में अनुज का किरदार निभाने का मौका मिला। 2024 तक यहां पर काम करने के बाद 2025 में उनका सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में देखा गया। यहां पर वह विनर भी बने और अब 2025 में ही बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 (Gaurav Khanna Bigg Boss 19)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गौरव खन्ना को इस समय बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट देखा जा रहा है। जब से यह शो शुरू हुआ है तभी से गौरव खन्ना को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी मिल रहा है। शो में लगातार किसी न किसी वजह से वह चर्चा में भी बने हुए हैं। यहां तक की एक कटोरी दाल को लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ में उनकी लड़ाई भी हुई थी। दरअसल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बावजूद उनको खाना बनाना नहीं आता और इसके चलते काफी सारे लोगों ने सवाल भी उठाए थे।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना की लव लाइफ (Gaurav Khanna Love Life)

अब हम बात करेंगे गौरव खन्ना की लव लाइफ की तो आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला से शादी करने से पहले उनके कुछ खास रिलेशनशिप के बारे में कोई भी पुष्टि नहीं है। हालांकि उनका नाम सिर्फ उन्हीं की पत्नी आकांक्षा के साथ में जोड़ा गया था। फिर उन दोनों ने शादी कर ली।

अब हम बात करते हैं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी की जो कि काफी ज्यादा फिल्मी भी है। दरअसल दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। जहां गौरव को आकांक्षा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि आकांक्षा उनको पहचान नहीं पाई थी क्योंकि वह तब इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी। साथ ही गौरव इतनी ज्यादा पॉपुलर भी नहीं थे।

Read More: Ashnoor Kaur: 21 की उम्र में बिग बॉस 19 में मारी एंट्री, 14 साल बड़े सिंगर संग जुड़ा नाम

लेकिन फिर आकांक्षा, गौरव को एक्टिंग टिप्स देने लगी। तब गौरव ने उन्हें नहीं बताया कि वह गौरव खन्ना है और खुद का नाम राकेश बता दिया। साथ ही गौरव ने आकांक्षा को कहा कि वह एक नए एक्टर है। गौरव ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें आकांक्षा की मासूमियत और दूसरों की मदद करने वाली बात पर ही उनसे प्यार हो गया था।

लेकिन फिर एक दिन आकांक्षा एक ऑडिशन के लिए जा रही थी। तो गौरव ने उनको कहा कि वह उनको लिफ्ट दे देंगे। तब दोनों साथ जा रहे थे तो आकांक्षा से गौरव ने उनका नाम गूगल पर सर्च करने के लिए कहा। तब जाकर आकांक्षा को पता चला कि गौरव पहले से ही इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके हैं। इसके बाद दोनों काफी हंसी मजाक करने लगे।

Read More: How To Start Mombatti Making Business? | मोमबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

जब आकांक्षा को गौरव का असली नाम पता चला तो दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 24 नवंबर 2016 में शादी कर ली। दोनों की शादी कानपुर में ही हुई थी। मशहूर निर्देशक फरहा खान भी दोनों की लव स्टोरी से काफी इंप्रेस हो गई थी और उन्होंने इस लव स्टोरी पर आधारित एक फिल्म बनाने की भी इच्छा जाहिर की थी।

गौरव खन्ना के विवाद (Gaurav Khanna Controversy)

अब हम बात करते हैं गौरव खन्ना के विवादों की तो आपको बता दें कि वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में आते रहते हैं। हाल वह बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट गए हुए हैं तो अपने बयानों के चलते इन दिनों वह कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ रहे हैं। हालांकि हम नीचे आपको उनसे जुड़े हुए कुछ ऐसे विवाद बताने वाले हैं जो काफी पॉपुलर हुए।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि गौरव खन्ना ने अनुपमा शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा कर पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन जब उन्होंने शो को एग्जिट किया तो कई सारी यह खबरें आने लगी कि रूपाली गांगुली के साथ उनकी अनबन हो गई। जिसके चलते एक्टर ने शो छोड़ दिया।

हालांकि बाद में खुद गौरव खन्ना ने इस बात की एक इंटरव्यू में पुष्टि कर दी थी कि रूपाली उनके दोस्त नहीं है। लेकिन वह उनकी एक बहुत ही बेहतरीन को एक्ट्रेस है। दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। शो छोड़ने की वजह कोई भी अनबन नहीं थी बल्कि शो में किरदार का ही अंत कर दिया गया था।

अनुपमा शो को छोड़ देने के बाद गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया शो में पार्टिसिपेट किया। जहां पर उनपर एक डिश कॉपी करने का आरोप लगाया गया। काफी सारे लोगों ने यह भी कहा कि एक्टर ने एक स्विस शेफ की डिश की नकल की है। हालांकि इस पर भी गौरव ने स्पष्टीकरण दे दिया था।

इस पर क्लेरिफिकेशन देते हुए गौरव ने कहा था कि वह अपनी डिश के लिए काफी रिसर्च करते हैं और जो उनको अच्छा लगता है वह बनाते हैं। साथ ही एक्टर का यह भी कहना था कि हर एक कलाकार किसी न किसी से प्रेरित जरूर होता है और इस पर शेफ विकास खन्ना ने भी एक्टर का साथ भी किया था।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

अब बात आती है बिग बॉस 19 की जो अभी गौरव खन्ना बात और कंटेस्टेंट उसमें बने हुए हैं। जहां पर उन्होंने घर में आते ही विवाद खड़ा कर दिया और खाना बनाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। काफी सारे लोगों ने सवाल उठाया की मास्टरशेफ इंडिया में वह विनर कैसे बने जब उनको खाना ही बनाना नहीं आता।

लेकिन इस पर भी गौरव ने सफाई दिया और कहा कि मास्टरशेफ में एक पार्टिकुलर दिशा बनानी होती है और बिग बॉस के घर में सबके लिए नॉर्मल खाना बनाना होता है। साथ ही मास्टरशेफ से पहले उन्होंने कभी भी खाना नहीं बनाया।

बिग बॉस 19 में ही गौरव खन्ना की कुनिका सदानंद के साथ में लड़ाई भी हो गई थी। दरअसल जब घर के अंदर कैप्टंसी टास्क हो रहा था तो दोनों के बीच लड़ाई हुई। कुनिका सदानंद ने गौरव पर यह आरोप लगा दिया था कि एक्टर ने उनसे वादा खिलाफी की है और उनको धोखा दिया है। इसके बाद दोनों ही एक्टर्स काफी चर्चा में आए थे।

Gaurav Khanna
Gaurav Khanna

गौरव खन्ना की नेटवर्थ और फीस (Gaurav Khanna Net Worth & Fees)

अब हम बात करते हैं कि गौरव खन्ना कितनी संपत्ति के मालिक है और एक सीरियल के लिए वह कितना चार्ज करते हैं। तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

बताते चलें कि गौरव खन्ना अलग-अलग जगह से कमाई करते हैं। सबसे पहले सीरियल की बात करें तो वह एक सीरियल के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1.5 लाख से 2.5 लाख तक चार्ज करते हैं।

अगर गौरव खन्ना की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि इसकी पूरी तरीके से पुष्टि तो नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है। वह तकरीबन 79 या 80 करोड़ तक की संपत्ति के मालिक हैं। कहीं बताया जाता है कि उनकी नेटवर्थ तकरीबन 8 करोड़ की है।

हालांकि गौरव खन्ना सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं बल्कि कई और जगह से भी कमाई करते हैं। जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके, रियलिटी शोज में भी वह प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं। जब उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता था तो उनको 20 लाख रुपए का इनाम मिला था। बिग बॉस 19 में भी उनको एक सप्ताह के तौर पर चार्ज किया जाता है।

इसके अलावा गौरव खन्ना ने कई जगहों पर निवेश भी किया हुआ है। उनके पास में ऑडी A6 जैसी लक्जरी कार और एक रॉयल एनफील्ड जैसी बाइक भी है। जिससे कि पता चलता है कि गौरव खन्ना एक लग्जरियस लाइफस्टाइल जीते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment