Nora Fatehi: कनाडा से भारत आकर बनी एक्ट्रेस, आज 3 मिनट के डांस के लिए लेती हैं करोड़ों की फीस

Nora Fatehi: नोरा फतेही एक कनाडा की डांसर से लेकर एक्ट्रेस, मॉडल, सिंगर और निर्माता है। बता दे कि वह अभी के वक्त में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमा चुकी है। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके डांस का यहां पर हर कोई दीवाना है। उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

हिंदी फिल्मों में नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत ‘रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स’ से की थी। रियलिटी शो बिग बॉस 9 में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री पर भी आई थी। उनके आइटम डांस जैसे कि दिलबर से लेकर साकी साकी बहुत ज्यादा फेमस भी हुए। इसीलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उनके बारे में हर एक छोटी से बड़ी जानकारी देने वाले हैं।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का जन्म (Nora Fatehi Birth)

सबसे पहले नोरा फतेही के जन्म की बात कर लेते हैं तो आपको बता दें कि उनका जन्म 6 फरवरी 1992 में कनाडा के टोरंटो में हुआ।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का परिवार (Nora Fatehi Family)

अब बताती है कि नोरा फतेही के परिवार में कौन-कौन है तो आपको बता दें कि उनका एक छोटा भाई भी है। उनके छोटे भाई का नाम उमर फतेही है। अगर नोरा फतेही के माता-पिता की बात करें तो वह दोनों ही मोरक्को मूल के हैं। वह अपने परिवार में अकेली ही कमाती है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही की पढ़ाई (Nora Fatehi Education)

चलिए अब बात कर लेते हैं कि नोरा फतेही ने कितनी पढ़ाई की हुई है। तो आपको बता दें कि टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल अफेयर्स के लिए पढ़ाई करना शुरू किया लेकिन बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने कभी भी डांस की कोई क्लास नहीं ली है। वीडियो से ही वह डांस करना सीख गई थी।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का संघर्ष (Nora Fatehi Struggle)

जब भी कोई फिल्म इंडस्ट्री में आता है तो उसको संघर्ष तो करना ही पड़ता है और ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ में हुआ। शुरुआत में उनका काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने हार ना मानते हुए सफलता प्राप्त की।

नोरा फतेही सिर्फ 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर चुकी थी। जिससे कि वह अपने परिवार को आर्थिक मदद कर पाए। शुरू में तो उन्होंने वेट्रेस से लेकर सेल्स एसोसिएट और टेलीमार्केटिंग जैसी नौकरियों की थी।

लेकिन बाद में एक्ट्रेस बनने के सपने के साथ नोरा फतेही सिर्फ ₹5000 लेते हुए भारत आ गई थी। यहां आने के बाद में वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई और उनके पास में बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे।

जब वह मुंबई में रह रही थी तो उनको कई लड़कियों के साथ में 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहना पड़ा। यहां तक कि वह जिस एजेंसी के लिए काम करती थी वही उनके किराए का भी खर्चा उठाती थी। साथ ही कमीशन भी काट लेती थी और इसके चलते एक्ट्रेस को बहुत कम पैसे मिलते थे। एक्ट्रेस में खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह कई दिनों तक एक अंडा, ब्रेड और दूध पर ही निर्भर थी।

लेकिन नोरा फतेही के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उनको हिंदी नहीं आती थी। इसी के चलते उनका ऑडिशन में भी बहुत ज्यादा परेशानी हुआ करती थी। लोग उनकी तूती-फूटी हिंदी का मजाक उड़ाने लगते थे और उनको काम भी नहीं मिल रहा था।

शुरुआत में जब नोरा फतेही ऑडिशन देना शुरू की थी तो उनको बार-बार रिजेक्शन मिलते थे। उनको कई बार तो काम देने के बहाने बेसिक किया जाता था। जो उनके लिए काफी ज्यादा बुरा था।

नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा भी किया था की पहली फिल्म की शूटिंग के वक्त उनकी उनके को-स्टार से बहस हो गई थी। इसके बाद में उसे इंसान ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था और उनके बाल भी खींच दिए थे।

लेकिन फिर साल 2014 में नोरा फतेही को फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ में काम मिला। हालांकि उनका असल पहचान साउथ इंडियन फिल्मों के आइटम नंबर से ही मिली है। जैसे बाहुबली फिल्म का गाना मनोहारी।

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद साल 2015 में नोरा फतेही को बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर देखा गया। बिग बॉस सीजन 9 में वह बताओ कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री पर आई। यहीं से वह घर घर में भी बहुत मशहूर हो गई थी।

लेकिन फिर देखते ही देखते नोरा फतेही के डांस नंबर जैसे दिलबर और कमरिया काफी ज्यादा फेमस होने लगे। इसके बाद नोरा फतेही ने बड़े-बड़े हिट गाने दिए और दर्शकों के बीच में छा गई। अभी के वक्त में वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय डांसर्स में से एक मानी जाती है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का करियर (Nora Fatehi Career)

अब बात कर लेते हैं कि नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की थी और उसके बाद में देखते ही देखते वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर कैसे बन गई। बताते चलें कि साल 2012 में एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। जिसके चलते वह भारत भी आ गई थी।

नोरा फतेही को पहली बार एक अभिनेत्री के तौर पर पहचान साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से ही मिली थी। लेकिन मुख्य तौर पर आइटम सॉन्ग से उन्होंने खास पहचान हासिल की। नीचे आपको साल के हिसाब से नोरा फतेही की फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

साल 2014 में उनको रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स में देखा गया। 2015 में तेलुगु फिल्म टेम्पर, बॉलीवुड फिल्म मिस्टर एक्स, तेलुगु/तमिल फ़िल्म बाहुबली: द बिगिनिंग, तेलुगु फ़िल्म किक 2, मलयालम फिल्म डबल बैरल और तेलुगु फिल्म लोफर में देखा गया था। इसी साल बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर भी वह पहुंची थी।

इसके बाद नोरा फतेही साल 2016 में तेलुगु/तमिल फ़िल्म ओपीरी और बॉलीवुड फिल्म रॉकी हैंडसम में नजर आई थी। 2018 में बॉलीवुड फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग, सत्यमेव जयते और स्त्री में भी उनको देखा गया था। 2019 में बॉलीवुड फिल्म भारत, बतला हाउस और मरजावां में भी वह नजर आई थी।

नोरा फतेही साल 2020 में स्ट्रीट डांसर 3D फिल्म में देखी गई थी और इसमें वरुण धवन के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई थी। 2021 में बॉलीवुड फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और सत्यमेव जयते 2 में भी उनको देखा गया। 2022 में एन एक्शन हीरो और थैंक गॉड में नजर आई।

नोरा फतेही को इसके बाद साल 2024 में बॉलीवुड फिल्म मडगांव एक्सप्रेस, क्रैक: जीतेगा तो जिएगा और 100 परसेंट में देखा गया। साल 2025 में बॉलीवुड फिल्म बी हैप्पी और हाउसफुल 5 में भी उनको देखा जाने वाला है। नोरा फतेही सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि डांसिंग रियलिटी शोज को भी जज करती है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही की लव लाइफ (Nora Fatehi Love Life)

कोई भी एक्टर या फिर एक्ट्रेस हो उसकी लव लाइफ हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ में भी है और उनकी डेटिंग लाइफ हमेशा मीडिया में चर्चा में बनी रहती है। उन्होंने खुद कुछ रिश्तो को लेकर बात की और जबकि कुछ ऐसे भी रिश्ते थे जिनके बारे में सिर्फ अफवाहें उड़ाई गई थी।

वरिंदर घुमान: कथित तौर पर कहा जाता है कि नोरा फतेही फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वरिंदर घुमान नाम के एक शख्स को डेट कर रही थी। जो कि एक बॉडीबिल्डर और पहलवान है। वरिंदर ने नोरा की पहली फिल्म ‘रोर’ में भी काम किया था।

Read More: Avika Gor: 18 साल बड़े एक्टर संग अफेयर की थी चर्चा, कभी इस एक्ट्रेस ने मासूमियत से जीता था दिल

प्रिंस नरूला: बिग बॉस 9 के दौरान नोरा फतेही और प्रिंस नरूला की मुलाकात हुई थी। तब दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा चर्चा में थी और जब प्रिंस शो से बाहर आए तो उन्होंने युविका चौधरी के साथ में शादी कर ली थी।

अंगद बेदी: नोरा फतेही का नाम अंगद बेदी के साथ में भी जुड़ चुका है। खबरों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और बाद में ब्रेकअप हो गया। जैसे ही दोनों का ब्रेकअप हुआ तो अंगद ने तुरंत नेहा धूपिया के साथ में शादी कर ली। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने इस बात का खुलासा किया था कि इस ब्रेकअप के चलते उनके मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

Read More: Gaurav Khanna: मार्केटिंग मैनेजर की जॉब छोड़ बना एक्टर, अब बिग बॉस 19 में मचा रहे धमाल

गुरु रंधावा: अब बात कर लेते हैं गुरु रंधावा की तो आपको बता दें कि नोरा फतेही की 2021 में सिंगर गुरु रंधावा के साथ में गोवा के एक बीच पर तस्वीरें वायरल हो गई थी। इसके बाद में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई भी जिक्र नहीं किया।

टेरेंस लुईस: डांस रियलिटी शो इंडिया’एस बेस्ट डांसर के दौरान नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की भी केमिस्ट्री काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई थी। यहां तक कि दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोरा फतेही ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके बारे में लिखी हुई डेटिंग की ज्यादातर खबरें पूरी तरीके से गलत है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही से जुड़े विवाद (Nora Fatehi Controversies)

सेलिब्रिटीज अक्सर किसी न किसी विवादों में जरूर फास्ट रहते हैं और नोरा फतेही का नाम भी कई विवादों में आ चुका है। नीचे हम आपको पूरी नोरा फतेही से जुड़ी विवादों की लिस्ट दे रहे हैं।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस: नोरा फतेही का नाम 200 करोड रुपए के मनी लांड्रिंग केस में काफी ज्यादा उछला था। जिसमें मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को माना गया। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले पर नोरा फतेही से कई बार पूछताछ भी की थी।

नोरा फतेही ने इस बात का दावा किया था कि इस मामले में वह एक शिकार हुई। इसमें आरोपी नहीं है। सुकेश ने उनको लग्जरी गाड़ियां और अन्य महंगे तोहफे देने की कोशिश की थी। अभिनेत्री ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब उन्हें सुकेश की हरकतों पर शक हो गया था तो उन्होंने उस सारे कॉन्टेक्ट तोड़ दिए थे।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ सुकेश का कहना था कि नोरा ने जानबूझकर उनसे महंगे तो फिर और पैसे लिए थे। मुकेश का यह भी दावा था कि नोरा फतेही ने उससे मोरक्को में अपने परिवार के लिए घर खरीदने के लिए पैसों की मांग की थी।

जैकलीन फर्नांडीज के साथ विवाद: इसी मनी लांड्रिंग केस की वजह से नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस के बीच में काफी ज्यादा तकरार देखने को मिली थी। दरअसल जैकलीन फर्नांडीज ने एक बयान में कह दिया था कि वह इस केस में फंसी हुई है। वहीं दूसरी तरफ नोरा फतेही को गवाह बनाया जा रहा है।

इस बयान के बाद में नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस और कुछ मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था। नोरा फतेही ने आरोप लगाया था कि जैकलिन फर्नांडीस में जानबूझकर उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह दोनों एक ही इंडस्ट्री में काम करती हैं।

नारीवाद (Feminism) पर विवादित बयान: एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने नारीवाद को लेकर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उनको ऐसा लगता है कि नारीवाद समाज को खराब कर रहा है। साथ ही वह लैंगिक समानता में पूरी तरीके से विश्वास नहीं रखती हैं। उन्होंने इस दौरान कह दिया था कि महिलाओं को करियर का पीछा करना चाहिए। लेकिन उनको अपनी पोषण करने वाली भूमिका को भी नहीं भूलना चाहिए।

इस बयान को देने के बाद में नोरा फतेही की काफी ज्यादा आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर लोगों को कंट्रोल करने लगे थे। लेकिन बाद में नोरा फतेही ने अपने इस बयान पर स्पष्टीकरण दे दिया था और उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी की ही भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram)

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर तो उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अभी के वक्त पर उनको 47 मिलियन को फॉलो कर रहे हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती चली जाती है।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही की नेटवर्थ और फीस (Nora Fatehi Net Worth & Fees)

अब बात कर लेते हैं कि नोरा फतेही की नेटवर्थ और फीस कितनी है। इतना ही नहीं आपको बता दे की नोरा फतेही सिर्फ फिल्मों या फिर डांस सही नहीं बल्कि कई और जगह से भी कमाई करती है।

कुछ मीडिया खबरों की माने तो नोरा फतेही एक गाने पर डांस करने के लिए दो से तीन करोड़ तक का चार्ज ले लेती है।

इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि एक फिल्म में एक्टिंग करने के लिए वह एक करोड़ तक की फीस ले लेती है।

अब बात कर लेते हैं नोरा फतेही की कुल संपत्ति की तो आपको बता दें कि यह कुछ खबरों के अनुसार 40 से 52 करोड़ की संपत्ति के मालकिन है। यह संख्या समय के साथ-साथ बदलती रहती है।

लेकिन आपको बता दे की नोरा फतेही सिर्फ फिल्म और गानों से ही नहीं बल्कि कई और जगह से भी कमाई करती है। जिसमें डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाकर वह अच्छी खासी रकम वसूलती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती है। सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट करने के लिए वह 5 लाख तक का चार्ज ले लेती है। स्टेज शो और इवेंट्स में भी डांस परफॉर्मेंस देने के लिए वह काफी मोटी फीस वसूलती हैं।

Nora Fatehi
Nora Fatehi

नोरा फतेही की लग्जरियस चीज़ें (Nora Fatehi Luxurious Things)

कोई भी एक्टर हो या फिर एक्ट्रेस हो अगर वह सफलता प्राप्त कर लेता है तो लग्जरियस लाइफ जीने लगता है। ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ में भी है और अभी के वक्त में वह एक सफल एक्ट्रेस के अलावा एक सफल डांसर भी बन चुकी है। लग्जरियस लाइफ जीती है और यहां पर हम आपको उनकी कुछ लग्जरियस चीजों के बारे में बता रहे हैं।

नोरा फतेही के पास में महंगी महंगी गाड़ियों का भरपूर कलेक्शन है। जिसमें उनके पास 60 लाख से ज्यादा कीमत वाली एक बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज है। 40 लाख की कीमत वाली एक मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200डी भी है। इसके अलावा उनके पास तकरीबन 15 लाख की कीमत की होंडा सिटी भी है। नोरा फतेही ने अपनी पहली कार 9 लाख की ली थी जो फॉक्सवैगन पोलो है।

इसके अलावा नोरा फतेही के पास में अपार संपत्ति भी इकट्ठी हो चुकी है। मुंबई में उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है और इसकी कीमत 10 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास में एक लग्जरी वैनिटी वैन भी है और इसकी कीमत भी करीब 5 करोड़ तक की है। अभिनेत्री के पास में कनाडा में एक आलीशान घर है और यहां पर उनका परिवार भी रहता है।

इसके अलावा लग्जरी बैग्स नोरा फतेही के पास भरपूर है। खबरों के अनुसार वह लाखों की कीमत वाले बैग रखती हैं। जिसमे हर्मीस, फेंडी और लुई विटन जैसे ब्रांड्स के बैग शामिल हैं।

मेरा नाम राज किरण बिश्नोई है। मैं एक राइटर और ब्लॉगर हूँ। इस समय मैं वेबसाइट न्यूज़ विस्टा पर अपनी सेवाएँ दे रहा हूँ। मैं यही कोशिश करता हूँ कि जितनी जल्दी और सटीक हो सके लोगों तक जानकारी पहुँचाऊँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment