Priyanka Chahar Choudhary: एकता कपूर की नई नागिन, बिग बॉस में रहीं रनरअप, मेकर्स पर लगाए थे बुली के आरोप!

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे मशहूर शोज में भी काम किया है। बिग बॉस में भी वह नजर आ चुकी है और अभी के वक्त में नागिन के किरदार में छाने वाली है। दरअसल एकता कपूर ने अपने शो के लिए उन्हें चुन लिया है। आज हम आपको प्रियंका के बारे में हर एक छोटी से बड़ी जानकारी देने वाले हैं।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी का जन्म (Priyanka Chahar Choudhary Birth)

अब बात कर लेते हैं कि प्रियंका का जन्म कब और कैसे हुआ था तो 13 अगस्त 1996 में राजस्थान के जयपुर में वह जन्मी थी। वैसे तो उनके बचपन का नाम परी चौधरी था। लेकिन मॉडलिंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद में इंडस्ट्री में आकर उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी का परिवार (Priyanka Chahar Choudhary Family)

अब बात कर लेते हैं प्रियंका के परिवार की तो आपको बता दें कि उनके माता-पिता के अलावा उनके पांच भाई बहन भी हैं। जिसमें दो भाई और चार बहन है। उनके भाई का नाम योगेश चौधरी है और उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी की पढ़ाई (Priyanka Chahar Choudhary Education)

अब बात करते हैं कि प्रियंका ने कितनी पढ़ाई की है तो आपको बता दें कि जयपुर के केंद्रीय विद्यालय से उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में जयपुर से ही उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की। दरअसल उनके पिता की सैलरी कम थी और इसी के चलते उन्होंने 12वीं पास करते ही काम करना शुरू कर दिया था। जिससे कि उनके परिवार की मदद हो पाए। शुरू में उन्होंने एंकरिंग और मॉडलिंग के छोटे-मोटे असाइनमेंट किए थे और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग में आ गई।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी का संघर्ष (Priyanka Chahar Choudhary Struggle)

कोई भी एक्टर या एक्ट्रेस हो उसको इंडस्ट्री में संघर्ष करना ही पड़ता है और ऐसा ही कुछ प्रियंका के साथ में भी हुआ। शुरुआत में उन्हें करियर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। बता दे कि उनका जन्म जयपुर में एक आर्मी ऑफिसर के घर पर हुआ। उनके परिवार की इतनी आय नहीं थी। वही परिवार में लोग ज्यादा थे उनके माता-पिता के अलावा वो 6 भाई बहन है।

हालांकि आपको बता दें कि प्रियंका के पिता हमेशा से यही चाहते थे कि उनकी बेटी सरकारी नौकरी करें जिससे कि उनका भविष्य भी काफी सुरक्षित हो। लेकिन 11वीं क्लास से ही प्रियंका ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया और मॉडलिंग असाइनमेंट भी लेने शुरू कर दिए थे।

जब प्रियंका सिर्फ 16 साल की थी तो उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में अपना पहला प्रोजेक्ट किया था। इसके बाद एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गई थी। यहां पर उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया। पीजी में रही क्योंकि किराए का घर लेने के लिए पैसे नहीं थे।

Read More: Nora Fatehi: कनाडा से भारत आकर बनी एक्ट्रेस, आज 3 मिनट के डांस के लिए लेती हैं करोड़ों की फीस

यहां पर प्रियंका ने काफी सारे ऑडिशन दिए और रिजेक्शन का सामना किया। एक वक्त पर तो वह इतनी ज्यादा निराश हो गई थी की एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया था और वापस जयपुर चली गई थी। दरअसल वह बहुत ज्यादा पतली थी और इसी के चलते अक्सर लोग उनका मजाक उड़ाते थे।

लेकिन जब प्रियंका ने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करियर छोड़ देगी तो जयपुर लौट के कुछ भी वक्त बाद उनको टीवी शो उडारियां के लिए ऑडिशन कॉल आया। इसमें उन्होंने तेजो संधू का किरदार निभाया और यही से उनके करियर का एक नया मोड़ शुरू हो गया। इस शो के चलते उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

प्रियंका को इस शो के बाद बिग बॉस 16 का ऑफर आया और यही से उनके करियर का एक नया मुकाम शुरू हो गया। प्रियंका भले ही इस शो को जीत नहीं पाई लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने काफी सारे लोगों का दिल जीत लिया था।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी का करियर (Priyanka Chahar Choudhary Career)

अब बात कर लेते हैं कि प्रियंका ने अपने करियर में किन टीवी शोज में काम किया है। तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी और 2019 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। नीचे हम आपको साल के हिसाब से उनके पूरे करियर की लिस्ट हम दे रहे हैं।

प्रियंका को साल 2019 में पहला टीवी शो गठबंधन मिला था। इसके बाद वह सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड में नजर आई थी। 2020 में उनका टीवी शो यह है चाहते में कैमियो का किरदार निभाने का मौका मिला था। 2021 से लेकर 2022 तक उनको उडारियां शो में काम करने का मौका मिला और यही से वह फेमस हो गई थी।

Read More: Avika Gor: 18 साल बड़े एक्टर संग अफेयर की थी चर्चा, कभी इस एक्ट्रेस ने मासूमियत से जीता था दिल

साल 2022 में प्रियंका को बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। शो में वह दूसरी रनर अप रही। लेकिन अब 2025 में जल्दी ही वह एकता कपूर के टीवी शो नागिन 7 में भी नजर आने वाली है।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी की लव लाइफ (Priyanka Chahar Choudhary Love Life)

ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला होगा कि किसी सेलिब्रिटी की लव लाइफ चर्च में ना रही हो। ऐसा ही कुछ प्रियंका के साथ में भी हुआ और कई को एक्टर्स के साथ में उनका नाम जोड़ा गया। हालांकि अंकित गुप्ता के साथ में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। बिग बॉस 16 में भी दोनों साथ में नजर आए। लेकिन कभी भी दोनों की तरफ से इस रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई और दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे।

हालांकि कुछ वक्त पहले प्रियंका और अंकित की ब्रेकअप की अफवाह सामने आई। दरअसल दोनों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद में प्रियंका को एक शख्स डीजे हर्शी के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस की लव लाइफ की चर्चा होने लगी।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी के विवाद (Priyanka Chahar Choudhary Controversies)

प्रियंका ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज हम आपके यहां पर उनके करियर में जितने भी विवाद हुए हैं उनके बारे में बताने वाले हैं।

बिग बॉस 16 में प्रियंका को बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। लेकिन यहां से बाहर आने के बाद में प्रियंका पर उनकी पहली फ्लैटमेट और डिजाइनर इशिता रिया गुप्ता ने गंभीर आरोप लगा दिए थे। इशिता द्वारा दावा किया गया था कि प्रियंका ने उनके ब्रांडेड और महंगे कपड़े चोरी कर लिए हैं।

इशिता द्वारा यह भी दावा किया गया था कि उनके इन कपड़ों की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए तक की है। इशिता का आरोप था कि प्रियंका उनके स्टाइल को कॉपी करती है और सार्वजनिक तौर पर अपनी छवि को अच्छा बनाने की कोशिश करती है।

इशिता ने सोशल मीडिया पर भी काफी सारे पोस्ट और ट्वीट कर दिए थे। इसके बाद में इशिता ने प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की भी बात की थी। लेकिन प्रियंका ने इन सब चीजों पर सीधे तौर पर कोई भी कमेंट नहीं किया। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस ने इशिता को काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई थी।

बिग बॉस में अगर कोई चाहता है और उसका झगड़ा ना हो ऐसा तो शायद ही कभी देखने के लिए मिला होगा। प्रियंका के भी शो में काफी सारे झगड़े हुए। वह शो में अपनी तेज आवाज और हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए काफी पसंद की गई। बच्चों में शालीन भनोट से लेकर अर्चना गौतम के साथ में भी उनकी तीखी बहस हो चुकी है।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

एक एपिसोड में प्रियंका के भाई योगेश चौधरी ने बिग बॉस के मेकर्स पर प्रियंका को बरी करने और उन पर लगातार ताने मारने का आरोप लगा दिया था। योगेश का कहना था कि प्रियंका को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रियंका और अंकित की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई भी पुष्टि नहीं की थी। बीच में और दोनों की ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। इसके बाद प्रियंका को एक अन्य शख्स के साथ में देखा गया था।

इस घटना को देखते हुए प्रियंका को सोशल मीडिया पर अंकित के फैन्स ने काफी ज्यादा ट्रोल किया था। यहां तक कि अंकित को धोखा देने और फेक होने का भी प्रियंका पर आरोप लग चुका है। काफी सारे लोगों ने तो यह भी कहा कि प्रियंका और अंकित ने सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए रिलेशनशिप में होने का नाटक किया था। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी का इंस्टाग्राम (Priyanka Chahar Choudhary Instagram)

अब बात कर लेते हैं प्रियंका के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोवर्स है। तो आपको बता दें कि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और उनका 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट भी शेयर करती हुई नजर आती है। उनकी पोस्ट को लोग खूब पसंद भी करते हैं और वह फैंस के साथ में इंटरेक्ट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है।

Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी की फीस & नेटवर्थ (Priyanka Chahar Choudhary Fees)

अक्सर देखा गया है कि सेलिब्रिटीज की फीस और नेटवर्थ पर काफी ज्यादा लोग चर्चा करते रहते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं प्रियंका की। तो आपको बता दें कि वह सिर्फ टीवी शोस या फिर म्यूजिक वीडियो से ही नहीं बल्कि रियलिटी शो से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती है।

प्रियंका सीरियल के एक एपिसोड के लिए भी अच्छी खासी फीस लेती है। खबरों के अनुसार उन्होंने पहले के अपने शोज के लिए 40000 से 1 लाख तक एक एपिसोड के लिए फीस ली है। बताया तो यह भी गया कि बिग बॉस 16 में उनको एक सप्ताह के लिए 5 लाख रुपए मिलते थे। लेकिन बाद में बढ़कर 10 लाख रुपए सप्ताह मिलने लगे।

अगर हम प्रियंका की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि खबरों के अनुसार वह तकरीबन 20 से 25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। टीवी सीरियल्स के अलावा भी उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार अदा किए हैं।

मेरा नाम राज किरण बिश्नोई है। मैं एक राइटर और ब्लॉगर हूँ। इस समय मैं वेबसाइट न्यूज़ विस्टा पर अपनी सेवाएँ दे रहा हूँ। मैं यही कोशिश करता हूँ कि जितनी जल्दी और सटीक हो सके लोगों तक जानकारी पहुँचाऊँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment