Tanya Mittal: कौन हैं तान्या मित्तल? बिग बॉस 19 में विवादित बयानों से मचाया तहलका

Tanya Mittal: तान्या मित्तल एक भारतीय उद्यमी होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर और मॉडल भी हैं। हाल ही में उनको बिग बॉस 19 में देखा गया। 2018 में उनको मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स का खिताब भी मिला था। जहां पर वह कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई और पहले ही हफ्ते में नॉमिनेट हो गई।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल का जन्म (Tanya Mittal Birth)

अगर हम तान्या मित्तल के जन्म की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार उनका जन्म 27 सितंबर 2000 में हुआ था। वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मी थी।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल का परिवार (Tanya Mittal Family)

अब बात करते हैं तानिया मित्तल के परिवार की। तो आपको बता दें कि उनके पिता का नाम अमित मित्तल है और वह एक बिजनेसमैन है। उनकी मां के अलावा उनका एक भाई भी है। बिग बॉस 19 में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि घर में सब उनको बॉस कहकर बुलाते हैं।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल की पढ़ाई (Tanya Mittal Education)

तान्या मित्तल ने ग्वालियर से उन्होंने विद्या पब्लिक स्कूल से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन कर लिया।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल का संघर्ष (Tanya Mittal Struggle)

अब बताती है तान्या मित्तल के संघर्ष की तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों का सामना किया है। इसके बाद में वह इस मुकाम तक पहुंची है।

तान्या मित्तल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन में उनको कटे होंठ (cleft lip) जैसी जन्मजात समस्या का सामना करना पड़ा था। इसी के चलते काफी सारे लोग बचपन में उनको परेशान करते थे। जिसका उनके दिमाग पर काफी गहरा असर हुआ। इसके बाद उनकी कई सर्जरी हुई। लेकिन इससे वह मजबूत हो गई और उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

इतना ही नहीं तान्या मित्तल ने जब बेहद कम उम्र में अपना खुद का बिजनेस शुरू किया तब भी उनको काफी समस्याएं हुई। उन्होंने सिर्फ ₹500 में खुद का बिजनेस शुरू किया था जिसका नाम हैंडमेड लव है। हैंडीक्राफ्ट ब्रांड है। जिसमे वो हाथ से बने हुए गिफ्ट और डेकोरेशन के आइटम बनाती थी। शुरू शुरू में तो उनको कस्टमर ढूंढने में बहुत मुश्किल हुई लेकिन बाद में सोशल मीडिया से उनका बिजनेस और अच्छा चलने लगा। उन्होंने घर पर ही बैठकर काम किया और अकेले ही इसको स्थापित किया। उनकी मेहनत रंग लाई और अभी के वक्त में वह एक सफल उद्यमी बन चुकी है। यहां तक कि उनके अंडर में काफी सारी लड़कियां काम भी करती हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि साल 2018 में तान्या मित्तल ने ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। वह मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 का खिताब जीत चुकी है। ये कंपटीशन लेबनान में हुआ था और उन्होंने 31 देश की मॉडल को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद वह मॉडलिंग से लेकर ब्रांडिंग और इनफ्लुएंसर की दुनिया में काफी ज्यादा चमकने लगी।

जैसे-जैसे तान्या मित्तल अपने करियर में आगे बढ़ती जा रही थी वैसे-वैसे उन्होंने समाज सेवा भी शुरू कर दी। महाकुंभ के वक्त भी एक दुखद भगदड़ की घटना के बाद में उन्होंने लोगों की मदद की। पीड़ितों को पानी पिलाया। इसके अलावा महिला समानता से लेकर मासिक धर्म स्वच्छता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी उन्होंने काम किया हुआ है। TEDx जैसे प्लेटफार्म पर मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी वह अपनी कहानी को शेयर कर चुकी है।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल का करियर (Tanya Mittal Career)

अब बात करते हैं तान्या मित्तल के करियर की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2019 में उन्होंने खुद को एक उद्यमी के तौर पर स्थापित कर लिया। इस दौरान सिर्फ ₹500 से उन्होंने अपना हैंडीक्राफ्ट ब्रांड हैंडमेड लव शुरू किया था। जिसके जरिए वह खुद ही हाथ से गिफ्ट और डेकोरेशन करती थी।

साल 2018 में उन्होंने मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 का खिताब अपने नाम किया। इस ब्यूटी प्रेजेंट को जीत जाने के बाद में उनके लिए कई सारे दरवाजे खुल गए थे। जिसके चलते आज वह एक मॉडल भी बन चुकी है।

TEDx टॉक के साथ तान्या मित्तल ने अपनी पूरी जर्नी को एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के नाते लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने इस बारे में भी जिक्र किया कि उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया था।

हाल ही में साल 2025 में सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में उन्होंने एंट्री मारी। इस शो के जरिए उन्होंने टीवी पर अपनी एक नई शुरुआत की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तान्या मित्तल ने अभी तक किसी भी फिल्म या फिर टीवी शो में काम नहीं किया है। वो बिग बॉस जो कि एक रियलिटी शो है उसमें नजर आई है। हालांकि वह एक मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर काम करती हैं।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 (Tanya Mittal Bigg Boss 19)

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हाल ही में बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को देखा गया। वह इस उत्सव में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई। हालांकि आप पहले से ही वह एक उद्यमी से लेकर मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर खुद को स्थापित कर चुकी है। बिग बॉस में आने के बाद में उनके बयान और उनकी एंट्री को लेकर काफी विवाद हुए।

तान्या मित्तल जब बिग बॉस शो में आई तो उन्होंने हर किसी को यही कहा कि हर कोई उनको बॉस कहकर बुलाता है। जिसके चलते उनका काफी सारे लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनको अहंकारी बताया।

शायद ही आपको पता होगा कि तानिया मित्तल बिग बॉस के शो में 500 से ज्यादा साड़ियां और 50 किलो के करीब गहने लेकर पहुंची थी। यहां तक कि वह अपने साथ में खुद के चांदी के बर्तन और बोतले भी लेकर गई थी।

लेकिन दुखद बात तो यह है कि तान्या मित्तल को शो के पहले ही सप्ताह में नॉमिनेट कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने गौरव खन्ना को नॉमिनेट करते हुए कह दिया था कि वह उनसे जलन महसूस करती हैं।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल की लव लाइफ (Tanya Mittal Love Life)

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि तान्या मित्तल के एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह है। बलराज ने इनफ्लुएंसर पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वह अहंकारी है। साथ ही अपने मतलब और संतुष्टि के लिए रिश्ते बनाती हैं।

लेकिन आपको बता दें कि तान्या मित्तल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था कि बॉयफ्रेंड के साथ उनका ब्रेकअप इसीलिए हुआ था क्योंकि वह सुंदर नहीं दिखती थी। उसके बाद उन्होंने खुद का 15 किलो वजन कम किया और कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लिए।

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के शो में यह भी कहा कि अब वह शो से बाहर निकलने के बाद में शादी के प्लानिंग कर रही हैं। लेकिन अभी वह सिंगल लाइफ जी रही है।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल से जुड़े हुए विवाद (Tanya Mittal Controversies)

तान्या मित्तल अक्सर किसी ने किसी वजह के चलते विवादों में आती रहती हैं। बिग बॉस 19 में उन्होंने कई सारे ऐसे बयान दे दिए जिसके चलते उनको कई बार ड्रोन भी किया गया और उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर भी कई आरोप लगाए।

आतंकवाद पर दिया था विवादित बयान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तान्या मित्तल ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि आतंकवाद का कोई भी धर्म नहीं होता है। दरअसल, यह बयान उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद में दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि मध्य प्रदेश सरकार को भी उनको लेकर यह सफाई देनी पड़ गई थी कि तान्या का राज्य के पर्यटन विभाग से कोई भी लेना देना नहीं है।

बिग बॉस 19 में भी दे चुकी है विवादित बयान

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में एंट्री करने के बाद में काफी सारे विवादित बयान दे दिए। कभी तो वह वहां के कंटेस्टेंट से कहती है कि मुझे मैम या फिर बॉस बुलाओ। इसके बाद काफी सारे लोगों ने उनको अहंकारी बताया।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या ने बॉडीगार्ड को लेकर किया था बड़ा दावा

तान्या मित्तल ने महाकुंभ के दौरान अपने सुरक्षा गार्ड यानि की बॉडीगार्ड को लेकर यह दावा किया था कि यह महाकुंभ में 100 से भी ज्यादा लोगों के उन्होंने मदद की थी। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे और उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी की गई थी।

तान्या मित्तल ने बिग बॉस शो में एंट्री मारते ही अशनूर कौर से झगड़ा कर लिया और एक्ट्रेस को बदतमीज भी कहा था। शो में दोनों की खूब बहस भी हुई। तान्या ने एक्ट्रेस को एनामिनेट करते हुए कह दिया था कि उन्हें अशनूर का रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

तान्या मित्तल ने टीवी एक्टर गौरव खन्ना को भी नॉमिनेट करते हुए कह दिया था कि उनको उनसे जलन होती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि गौरव बहुत ही ज्यादा रणनीतिक है वह दूसरों को काम देकर खुद खाली घूमते रहते हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाए आरोप

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने जब एंट्री मारी तो उसके बाद में उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने उन पर कई आरोप लगाए। बलराज ने तान्या को नकली बताया। साथ ही कहा कि वह लोगों को सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती है।

Read More: How To Start Incense Stick Making Business? | अगरबत्ती बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?

बलराज सिंह ने यह भी दावा किया की तान्या सिर्फ अपनी संतुष्टि और अहंकार को सिद्ध करने के लिए रिश्ते बनाती है। वह तब तक लोगों के साथ में रहती है जब तक उनको अपना काम नहीं मिल जाता है।

Tanya Mittal
Tanya Mittal

जब तानिया मित्तल ने खुद को आध्यात्मिक बताया था तो बलराज सिंह ने इस पर सवाल उठाए थे। पहले तो खुद ही तान्या ने खुद को आध्यात्मिक बताया और फिर स्टेज पर कहा कि वह शो में चार लड़कों को इंप्रेस करने वाली है। उसके बाद बलराज ने कहा कि ऐसी लड़की आध्यात्मिक नहीं हो सकती है।

Read More: Ashnoor Kaur: 21 की उम्र में बिग बॉस 19 में मारी एंट्री, 14 साल बड़े सिंगर संग जुड़ा नाम

तान्या मित्तल नेटवर्थ (Tanya Mittal Net Worth)

अब बात करते हैं तान्या मित्तल की नेटवर्थ की तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 2 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। वह अपने हैंडीक्राफ्ट बिजनेस के अलावा सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन, मॉडलिंग, पॉडकास्ट और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी कमाई करती है। अब बिग बॉस 19 में उनको एक सप्ताह की एक निश्चित फीस मिलेगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment