Khesari Lal Yadav ने Pawan Singh पर साधा निशाना, बोले- वो लड़कियों को…

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव में इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इलेक्शन के रिजल्ट आने से पहले ही वह भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह पर निशाना साधने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं।

खेसारी ने पवन की टिप्पणी का दिया जवाब

दरअसल आपको बता दें कि पवन सिंह भी खेसारी लाल यादव को लेकर खूब बयान बाजी करते हुए नजर आए। पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर कमेंट करते हुए कह दिया कि वह कई सारी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

लेकिन अब पवन सिंह के इस कमेंट का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि “हम लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और वह लड़कियों को चांद पर लेकर जा रहे हैं।”

कई बार एक दूसरे पर निशाना साध चुके हैं

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के खिलाफ ऐसा कुछ कहा है। इससे पहले भी कई बार दोनों एक दूसरे पर निशाना साध चुके हैं। हालांकि अब देखना यही होगा कि खेसारी लाल यादव के इस बयान के बाद पवन सिंह क्या जवाब देते हैं।

Read More: फेम के लिए Amaal Malik संग Neelam Giri ने शो में किया फ़्लर्ट? बाहर आते ही अपनी ही बातों से झाड़ा पल्ला

खेसारी ने किया पवन की पत्नी को सपोर्ट

इतना ही नहीं आपको बता दे कि बिहार चुनाव के वक्त खेसारी लाल यादव ने पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को भी अपना पूरा सपोर्ट किया है। जहां खेसारी छपरा सीट से इलेक्शन लड़ रहे हैं तो वही बिहार विधानसभा चुनाव में निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह जैसे खेसारी के खिलाफ है।

मेरा नाम राज किरण बिश्नोई है। मैं एक राइटर और ब्लॉगर हूँ। इस समय मैं वेबसाइट न्यूज़ विस्टा पर अपनी सेवाएँ दे रहा हूँ। मैं यही कोशिश करता हूँ कि जितनी जल्दी और सटीक हो सके लोगों तक जानकारी पहुँचाऊँ।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment